पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने पीजी सत्र 2018-20 सेमेस्टर तीन व चार के प्रमोटेड और पेपर बैक वाले छात्रों को फार्म भरने के लिए अंतिम मौका दिया है। ईयर बैक और प्रमोटेड छात्र बिना विलंब शुल्क के 7 से 10 फरवरी तक फार्म भर सकेंगे। यह फॉर्म 11 से 13 फरवरी तक विलंब शुल्क के साथ भरा जा सकता है।
बैक पेपर और प्रमोटेड पेपर को पूरा करने पर जारी होगा अंतिम प्रमाण पत्र
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी सत्र 2018-20 के तीसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को फार्म भरने के लिए यह अवसर दिया गया है। यदि इस परीक्षा में स्टूडेंट्स अपना बैक पेपर और प्रमोटेड पेपर को पूरा कर लेते हैं तो उनका अंतिम प्रमाण पत्र जारी होगा। यदि नहीं पास होते हैं तो सभी परीक्षाफल रद्द हो जाएंगे।
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर भर सकेंगे फॉर्म
कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डा. महेश मंडल ने यह अधिसूचना जारी की है।पीजी थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर 2018-20 के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के पोर्टल ppuponline.in पर जाकर भर सकते हैं।



Leave a Reply