बेतिया में बाइक चुराकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को दे दिया है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग युवक को घेरे हुए हैं और गाली-गलौज करते हुए उससे पूछताछ कर रहे हैं।तो वहीं कुछ लोग उसे मार भी रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दी है।
जन्मदिन समारोह से चुरा कर भाग रहा था बाइक
मामला जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन हाई स्कूल के समीप का है। जहां रविवार के रात जन्मदिन समारोह से एक युवक बाइक चुरा कर भाग रहा था। जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बाइक चोर को अपने कब्जे में लेकर गए। और पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिए हैं।
क्या बोले थाना अध्यक्ष
वहीं इधर मामले में नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान खड्डा गांव निवासी नीपू श्रीवास्तव के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चोर द्वारा चोरी की गई अखिलेश कुमार के बाइक को पुलिस ने जप्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पकड़े गए चोर से पुलिस ने बाइक चोरी के अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की है। और उसके साथ सामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है।



Leave a Reply