मुजफ्फरपुर में पुलिस पर फायरिंग और पथराव करने मामले में कुख्यात रविंद्र राय सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन देशी पिस्टल, चार कारतूस, एक खोखा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन, व दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में चकमहमद निवासी रविंद्र राय व उसका भाई जितेंद राय, बड़ा जगरनाथ निवासी अमित कुमार व मीनापुर थाना क्षेत्र के लच्छी बेलाही गांव निवासी राजन कुमार उर्फ चंचल उर्फ छोटू शामिल है। घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद में घटी थी।
मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि गिरफ्तार रविंद्र राय व उसका भाई जितेंद राय दोनो राजा ठाकुर हत्याकांड का नामजद आरोपीत है। जबकि अमित व राजन कुमार पूर्व में जेल जा चुका है। नगर डीएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में यह गिरोह अहियापुर इलाके में काफी सक्रिय हो गया था। लूट, छिनतई व गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
थानेदार के बयान पर दर्ज की गई है एफआईआर
थानेदार अरुण कुमार के बयान पर चारो के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि दो फरवरी की दोपहर पौने एक बजे गुप्त सूचना मिली कि राजा ठाकुर हत्याकांड का आरोपीत रविंद्र कुमार चकमहमद स्थित अपने घर पर आए हुए है। इसके आधार पर एक टीम गठित कर उसके घर पर घेराबंदी की गई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपीतो ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर चार को पकड़ा गया। तलासी लेने पर इन सभी के पास से हथियार, गोली व चाकू सहित अन्य सामान बरामद हुआ। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया गया।



Leave a Reply