Breaking News

मुजफ्फरपुर में 160 KG गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी खेप, लग्जरी कार से हो रही थी सप्लाई

पश्चिम बंगाल से आ रही गांजा की बड़ी खेप को मुजफ्फरपुर पुलिस ने पकड़ा है। मामले मे तीन युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के एनएच-77 मिठनसराय के समीप वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से एक क्विंटल 63 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही उसपर सवार तीन तस्कर को भी दबोचा। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही मिलने पर पुलिस ने एक्सयूवी कार को जब्त कर लिया। तीनों को हिरासत मे लिया गया। जांच करने पर गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गए युवक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दिनहट्टा निवासी राहुल हुसैन, बावनहाट निवासी चंदन विश्वास, व अतियाबाड़ी निवासी मशीद उल हक शामिल है। मामले मे नगर डीएसपी राघव दयाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल से गांजा की खेप लेकर आ रहे थे। जिसे वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया है। इस खेप को कहा डिलेवर करना था। इसमे और कौन कौन सा तस्कर शामिल है। इन सभी बिन्दुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच मे पता चला है की मुजफ्फरपुर से इसे दूसरे को डिलीवरी देनी थी। इसी बीच तीनो पकड़े गए।

61.54 ग्राम स्मैक के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार

इधर अहियापुर थाने की पुलिस ने अखाड़ाघाट रोड स्थित गंडक पुल के समीप छापेमारी कर चार संदिग्धों को दबोचा है। तलासी लेने पर उन सभी के पास से 61.54 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड निवासी शंकर शर्मा, मीनापुर थाना क्षेत्र के हरका निवासी सोनू कुमार, अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप का रहने वाला राजेश राय व विजय छपरा निवासी चंदन सहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार चारो धंधाबाजो के खिलाफ पुलिस के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.