बांका में दरभंगा और मधुबनी जिले से आए कुश्ती पहलवानों ने दिखाया ऐसी अद्भुत कला की देखकर लोग रोमांचित हुए। पहलवानों ने पुलिस के सामने ऐसी करतब दिखाया कि पुलिस वाले भी देखकर दंग रह गए। पेट के लिए कुश्ती के पहलवानों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य को दिखाया। जिसके बाद लोगों ने खुश होकर कुश्ती के पहलवानों को अपने अपने हिसाब से पैसा दिया।
बांका के रजौन थाना परिसर में शनिवार की सुबह करीब 9:15 में दरभंगा और मधुबनी कुश्ती के पहलवानों ने अपने कला का अद्भुत नजारा पेश किया। जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। पहलवानों द्वारा दिखाए गए अद्भुत कला को देखकर पुलिस एवं स्थानीय लोग दंग रह गए। कुश्ती के दो पहलवानों ने अपनी गर्दन के बल पर ऐसी कला का अद्भुत नजारा पेश किया कि सभी खड़े होकर ताली बजाने लगे। पहलवानों की कला को देख रहे लोगों ने कहा कि यह सचमुच में अद्भुत नजारा है।
इसके अलावा उन्होंने 75 किलो के गदा को एक हाथ से 10 बार घुमाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस करतब को देखकर भीड़ ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान पहलवानों द्वारा एक से बढ़कर एक अद्भुत कला का प्रदर्शन किया गया।
कुश्ती के दो पहलवानों द्वारा दो पुलिस जवानों को भी बुला कर कुश्ती का अद्भुत नजारा पेश किया। इसके बाद पहलवानों एवं 2 पुलिस जवानों ने मिलकर कुश्ती के अद्भुत कर्तव्य को पेश किया।
दरभंगा और मधुबनी जिले से आए कुश्ती के पहलवानों ने बताया कि घूम घूम कर सभी थाना परिसर में हमारे जवानों द्वारा कला का प्रदर्शन किया जाता है। जिससे हम लोगों को कुछ पैसा मिल जाता है। जिससे जीवन यापन चला लेते हैं



Leave a Reply