Breaking News

दोनों पैर से दिव्यांग युवक बना यूट्यूबर:बचपन से पैर में पोलियो फिर भी चलाता बाइक, मोटो व्लॉगिंग से हर महीने कमा रहा 40000

अगर कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल अपका रास्ता नहीं रोक सकती। कुछ ऐसा ही नामुमकिन काम को मुमकिन कर बनाया है अरवल जिले के सोनू ने। जिनके दोनों ही पैर पोलियो के कारण में बचपन से ही काम नही करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने राइडर बनने का सपना देखा और उसे पूरा कर दिखाया है।

सोनू कुमार के दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जिस कारण वे आम लोगों की तरह बाइक नही चला पाते थे। लेकिन अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से अपनी मन पंसद एवेंजर बाइक को डिजाइन किया और उसे अपने कंफर्ट के मुताबिक बनवाया। जिसके बाद वो एवेंजर बाइक जैसी हेवी बाइक चला पा रहे हैं।

एवेंजर बाइक को खुद के मुताबिक डिजाइन करवाया

बिहार के अरवल जिले के रहने वाले सोनू बचपन से पोलियो के शिकार थे जिस कारण उनका दोनों पर आम लोगों की तरह काम नहीं कर सकता है। सोनू के बाएं पैर में पोलियो का परसेंटेज काफी ज्यादा है। जिस कारण बिल्कुल भी काम नहीं कर पाता। वहीं उनके दाएं पैर में पोलियो का पर्सेंटेज बाएं पैर से कम है। सोनू बचपन से ही एक राइडर बनना चाहते थे। पैरों के कारण उन्हें इस सपने को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया।

सोनू ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने बचपन के सपने को पूरा करने का ठाना। सबसे पहले उन्होंने अपने लिए एक एवेंजर बाइक खरीदी। जिसके बाद अपनी सुविधा अनुसार उन्होंने उस बाइक के लिए डिजाइन तैयार किया। हर बाइक में गेयर वाला सिस्टम बाइक के बाईं होता है। चुकी सोनू का बाया पर पैर पूरी तरह से काम नहीं करता इसीलिए उन्होंने बाइक का गेयर वाला सिस्टम अपने बाइक के दाहिनी ओर करवाया। उन्होंने दाहिनी ओर गेयर का सिस्टम कार की तरह बनवाया है। जिसे वो आसानी से गेयर लगा पाते हैं।

सोनू ने 30 हजार में बाइक में करवाया मोडिफिकेशन

सोनू कहते हैं कि आप स्कूटी में चार पहिया लगा अपने तो देखा होगा। लेकिन ने एवेंजर बाइक में चार पहिया लगा आपने नही देखा होगा। अपने शौक को पूरा करने के लिए मैंने एवेंजर बाइक में पैर के जगह हाथों से गेयर लगवाया है। सोनू ने लगभग एक साल पहले बाइक को खरीदा था और 15 दिनों के अंदर बाइक का मोडिफिकेशन करवाया था। सोनू ने पहले 1 लाख 62 हजार में Avenger 220 CC Cruise बाइक खरीदा और उसके बाद उन्होंने अपने मुताबिक उसे मोडीफाई करवाया। जिसमें सोनू को 30 हजार का खर्च पड़ा।

इसके अलावा एवेंजर बाइक को चुनने के कारण यह भी था कि इस बाइक की सीट नीचे की तरफ होती है। जिस कारण बाइक चलाने में मेरा दाहिना पैर इसे स्पोर्ट कर पाता है। बाइक को आगे पीछे करने में आसानी होती है। इसके डिजाइन का आइडिया मैंने Google और Youtube से लिया था।

नौकरी के लिए भटक रहे सोनू को मिला यूट्यूब का सहारा

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अपना रिज्यूम लेकर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे थे। कई बार नौकरी के लिए रिजेक्शन मिलने के बाद उन्हें एक छोटी सी नौकरी मिली जिससे वह अपना खर्च निकाल पाते थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट किया। सोनू का पहला यूट्यूब चैनल एक टेक चैनल था। जिसमें वो गैजेट्स की अनबॉक्सिंग कर लोगों को उसके बारे में बताया करते थे।

धीरे-धीरे जब चैनल ग्रो करने लगा तो सोनू ने अपनी नौकरी छोड़ अपना पूरा समय यूट्यूब को देना शुरू कर दिया। सोनू बताते हैं कि यूट्यूब से उनकी पहली कमाई 18,000 आई थी। जिसके बाद से आज के समय में सोनू 3 यूट्यूब चैनल चलाते हैं। जिससे महीने का उनको 40,000 आता है। इसी यूट्यूब चैनल की कमाई से वे अपना भरण-पोषण तो कर ही रहे साथ ही अपने शौक को भी पूरा कर रहे हैं।

दूसरे विकलांगों को अपने सपने पूरे करने के लिए कर रहे प्रेरित

सोनू कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर हैं। लेकिन वो एक यूटूबर हैं। जिससे उनकी रोजी रोटी चलती है। सोनू बताते हैं कि उनके जैसे हजारों हैं। मेरी तरह अप भी सपना देखते हैं। लेकिन खुद को लाचार समझ कर अपने सपने को छोड़ देते हैं। मैं ऐसे लोगों को खुद से जोड़ने का काम कर रहा हूं। जिससे बाइक चलाने या जो भी उनका सपना हो वो भी मेरी तरह पूरा कर सके। सोनू अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा दिव्यांगों को अपने सपने पूरे करने को लेकर प्रेरित तो कर ही रहे हैं, साथ ही अर्निंग के तरीके भी बताते हैं। सोनू ने अपनी कमजोरी को अपना हिम्मत बनाया और आज अपने सपने को जी रहे हैं। वो खुद को भारत का पहला हैंडिकैप्ड मोटोव्लॉगर कहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.