Breaking News

औरंगाबाद के युवक की कोलकाता में ह’त्या:चप्पल फैक्ट्री में करता था काम, दोस्तों पर लगा है आरोप

औरंगाबाद के एक युवक की कोलकाता में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दरअसल यह घटना पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता स्थित तोशिया पंचनो मोहल्ला की है। मृतक युवक कुटुंबा प्रखंड के अंबा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी 35 वर्षीय मितेंद्र पासवान था। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के भरण पोषण हेतु कोलकाता के एक चप्पल कंपनी में काम करता था।

दोस्तों पर हत्या का आरोप

सोमवार को सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वह कंपनी से काम के बाद घर मे आराम कर रहा था। तभी कुछ लोग जो उसके साथ कंपनी में कार्यरत थे। उसे घुमाने को कह बाहर लेकर निकले और इसके दो घंटे बाद चाकू से गोदकर हत्या कर उसके रूम के बाहर शव को फेंक दिया। युवक के कुछ परिजन कोलकाता में ही किराए के मकान में रहकर कार्य करते ंहै। वहीं इस हत्या के बाद परिजन शव लेकर औरंगाबाद पहुचे।

इधर परिजनों का कहना है कि कोलकाता पुलिस हत्यारों से पैसा लेकर बचाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने अम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार के लिए शव लेकर चले गए। वहीं इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

हालांकि इस सम्बंध में अम्बा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वहां के स्थानीय थाना से सम्पर्क की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.