Breaking News

समस्तीपुर में एक लाख की शराब जब्त:कोलकाता से महिला तस्कर ला रही थी शराब की खेप, रेल पुलिस को देखकर भागी

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्टेशन पर सोमवार सुबह रेल पुलिस ने करीब एक लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की है। बताया गया कि वह शराब कोलकाता से महिला तस्कर लेकर आ रही थी, जो पुलिस को देखकर खुल रही ट्रेन में सवार होकर फरार हो गई। बरामद की गई शराब कोलकाता निर्मित बताई गई है।

बताया गया है कि सुबह सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से 3 महिला तस्कर अलग-अलग बोरी में शराब लेकर उतरी थी। इस दौरान अपनी ओर आता हुआ पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गई और बोरी को प्लेटफार्म पर छोड़ कर खुल रही ट्रेन में सवार हो गई। बाद में शक होने पर जब पुलिस के जवानों ने बोरी की तलाश की तो उसमें शराब मिली। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

कोलकाता की ओर से शराब की तस्करी हो रही

बताया गया है कि धुरियान एक्सप्रेस से इन दिनों बड़े पैमाने पर कोलकाता की ओर से शराब की तस्करी हो रही है। इस शराब की तस्करी में बड़ी संख्या में महिला तस्कर शामिल है। अधिकतर शराब की खेप ट्रेन से दलसिंह सराय स्टेशन पर उतारी जा रही है। जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय और अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है।

ट्रेन खुलने लगी तो तीनों महिलाएं ट्रेन में सवार हो गई

सुबह ट्रेन रुकने के बाद तीन महिलाओं को रेल पुलिस के जवानों ने ट्रेन से बोरी लेकर उतरते हुए देखा जिसके बाद पुलिस की टीम उक्त महिला की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान पुलिस जवानों को देख महिलाओं ने अपनी अपनी बोरी प्लेटफार्म पर रख दी इस दौरान ट्रेन खुलने लगी तो तीनों महिलाएं ट्रेन में सवार हो गई। उधर इस मामले में रेल थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.