Breaking News

नालंदा में मैट्रिक परीक्षा के लिए 36 केंद्र:48176 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल, छात्राओं को उनके अनुमंडल में रहेगा सेंटर

नालंदा में 14 फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक की परीक्षा के लिए कुल 36 परीक्षा केंद्र जिले भर में बनाए गए हैं। जिनमें जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 19, राजगीर अनुमंडल में 09 तो वहीं हिलसा अनुमंडल में 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

14 फरवरी से 22 फरवरी तक होने वाले मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 24960 छात्र तो वहीं 23216 छात्राएं शामिल होंगी। मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तो दूसरी पाली 2:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक होगी।

पहली पाली में जहां 12601 छात्र तो वहीं 11855 छात्राएं शामिल होंगी। जबकि दूसरी पाली में 12359 छात्र एवं 11361 छात्राएं शामिल होंगी। छात्राओं को उनके अपने अनुमंडल मुख्यालय में ही परीक्षा का सेंटर रहेगा। सभी पालियों में 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया है। जिसमें छात्र एवं छात्राएं प्रश्नपत्र को पढ़ने और समझने का कार्य करेंगे।

परीक्षा के कार्यक्रम

  • 14 फरवरी- गणित
  • 15 फरवरी- विज्ञान
  • 16 फरवरी- सामाजिक विज्ञान
  • 17 फरवरी- अंग्रेजी
  • 20 फरवरी- मातृ भाषा
  • 21 फरवरी- द्वितीय भारतीय भाषा
  • 22 फरवरी- ऐक्छिक विषय

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.