Breaking News

बांका में इंटर परीक्षा के लिए 33 सेंटर:22,597 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से होगी आयोजित। बांका में इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले परीक्षा कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 33 केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा। जिसमें 22,597 परीक्षार्थी होंगे शामिल। जहां 18 परीक्षा केंद्रों पर छात्राएं और 15 परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा देंगे।पहले दिन पहली पाली में गणित और द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

1 फरवरी को होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।जिसमे से प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 से अपराह्न 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली 1:45 से संध्या 5:00 तक होगी।जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक की जिम्मेदारी तय की गई है।

1 फरवरी से शुरू होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षार्थियों को जूता और मौज पहनकर जाने की अनुमति नहीं है।

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए हैं। जिस्म से इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र पर परीक्षार्थियों की सीटें चयनित रहेगी प्रत्येक छात्र का रोल नंबर उनकी सीट पर लिखा मिलेगा। इसको लेकर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा संबंधित परीक्षा केंद्रों पर तैयारी शुरू की जा चुकी है।

कदाचार मुक्त परीक्षा और फर्जी छात्रों को आसानी से पकड़ा जा सके इसके लिए हर परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षा सिटी टीवी की निगरानी में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक दिन फोटोग्राफी परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। वहीं जिले में आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाई जा रही है।

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक कोई भी मौजूद नहीं रहेगा। आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.