Breaking News

भोजपुर में अधेड़ को मारी गोली:पहले से चल रहा था विवाद, बदमाशों ने मारी गोली; अस्पताल में भर्ती

बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के वैना गांव में रविवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली प्राइवेट पार्ट्स में लगी है जो आरपार हो गई है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आननफानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जख्मी अधेड़ बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के वैना गांव वार्ड नंबर 7 निवासी स्व. रामचंद्र गोस्वामी का 45 वर्षीय पुत्र शशिकांत गोस्वामी है। इधर शशीकांत गोस्वामी ने बताया कि रविवार को वह अपनी बेटी खुशबू कुमारी को परीक्षा दिलाने के लिए आरा शहर के बाइपास रोड स्थित तपेश्वर इंदु महिला कॉलेज आए थे। परीक्षा दिलवाने के बाद जब वह वापस बाइक से अपनी बेटी को लेकर घर लौटे। इसके बाद वह घर में जाकर बैठे और पानी पी रहे थे।

तभी राजेश कुमार गोस्वामी और उनके चचेरे भाई अनिल कुमार गोस्वामी अपने दो अन्य लोगों के साथ उनके दरवाजे पर आए और ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले और बोला कि यह क्या हो रहा है तो उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी पर लेकिन वह बच गए। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा फायरिंग किया तो गोली उन्हें लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी शशिकांत गोस्वामी ने बताया कि 10 दिन पूर्व उनके चचेरे भाई अनिल कुमार गोस्वामी से तू-तू मैं-मैं हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। उसी विवाद को लेकर राजेश कुमार गोस्वामी द्वारा उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.