मुजफ्फरपुर मे एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की हत्या कर दी गई है। उनका शव घर से कुछ दूर खेत मे मिला। मामला जिले के पारु थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव के मठिया टोला गांव की है। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। वही, मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगो ने मामले की जानकारी पारु थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पारू पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं, सरैया SDPO कुमार चंदन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव के ही नागेश्वर सिंह के पुत्र जय प्रकाश सिंह के रूप मे हुई है। वही, परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मामले मे SDPO का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर बारीकी से जांच चल रही है। वैज्ञानिक तरीके से भी जांच कराई जायेगी। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
दरभंगा मे स्वास्थ्य विभाग मे लगी थी नौकरी
मृतक के पिता ने बताया कि हाल ही मे जयप्रकाश की स्वास्थ्य विभाग मे नौकरी लगी थी। वह दरभंगा मे पोस्टेड था। हत्या का कारण उन्हें नही पता है। सुबह मे जानकारी हुई की एक लाश खेत मे पड़ी है। मौके पर पहुंचे तो देखे की मेरा बेटा है। उसकी किसी से दुश्मनी नही थी। गर्दन पर चोट के निशान है। लोगो ने आशंका जताया कि उसकी हत्या कर लाश खेत मे फेंक दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply