Breaking News

#MUZAFFARPUR में 2 फरवरी को कांटी का जन प्रदर्शन होगा ऐतिहासिक : ई. अजीत

मुजफ्फरपुर : आगामी 2 फरवरी को कांटी में टीम अजीत कुमार के द्वारा आहूत जन प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। उक्त प्रदर्शन में अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में लोग 11:00 बजे दिन में रातल मैदान में जुटेंगे । फिर जुलूस निकालकर कांटी प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगैं।

जन प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को टीम के संरक्षक पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कांटी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद किया। इस मौके पर श्री कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों ओर लूट खसोट का माहौल है। बिना चढ़ावा का कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। जिस कारन समाज के गरीब तबके के लोग बेहद परेशान हो गए हैं। वही सरकारी मुलाजिमों के संरक्षण में दलालों, बिचौलिए गरीबों को लूटने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अब हम जोर जुलुम नहीं सहेंगे, अपना हक लड़के लेंगे। श्री कुमार ने लोगों से आगामी 2 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में कांटी पहुंचने का अपील करते हुए कहा कि आप आगे आइएं हम आपकी लड़ाई लड़कर आपको हक व सम्मान दिलाएंगे। इस अवसर पर श्री कुमार ने क्षेत्र के मुस्तफापुर, मीठनसराय, कोठियां पुर, दादर, कोलुआ सहित कई गांवों में लोगों से संवाद किया।

संवाद कार्यक्रम में टीम के अध्यक्ष मुखिया इंद्रमोहन झा, अशोक पासवान, अजय सिंह कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, मोहम्मद शमीम, अंकेश कुमार ओझा, अमित पटेल, पंचायत समिति सदस्य सुनील पासवान, चंदन पटेल, रामसेवक साह, शिवनाथ साह, राम जपु यादव, वीरेंद्र पासवान ,समीर कुमार, निखिल कुमार, रमेश पाठक, मिलन कुशवाहा , नरगिस, संजय यादव, देवेंद्र साहनी, कृष्णा देवी, तारा देवी, पूर्व मुखिया गीता देवी आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.