सीवान में शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। वहीं घटना के बाद युवक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना सीवान छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार के समीप की है। घटना में मृतक की पहचान छपरा के मसरख निवासी भोला साह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह के रूप में हुई है। दरअसल घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू साह सीवान किसी काम के लिए गया हुआ था। वह अपने दोस्त मनोज के साथ दरौंदा की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान गई जान
घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में दोनों को ले जाया गया जहां स्कूटी चालक सोनू कुमार साह की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने साथ लेकर चले गए। घायल मृतक के साथी मनोज कुमार ने बताया कि वह दोनों स्कूटी से सीवान बबुनिया मोड़ पार्सल लेने के लिए गए हुए थे।
पार्सल रिसीव करने के बाद वह घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कड़ी टक्कर मार दी। घटना के बाद वह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें उठाकर पचरुखी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां सोनू की मौत हो गई। घटना के बाद घायल मनोज के जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने साथ घर ले कर चले गए है। वहीं घटना के बाद युवक का क्षतिग्रस्त स्कूटी बाइक मौके पर पड़ा हुआ है। घटना के बाद में पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Leave a Reply