Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क हाद’से में 14 वर्षीय छात्रा की मौ’त:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

मुजफ्फरपुर मे तेज रफ्तार ट्रक ने एक 14 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, मृतका के बाइक सवार बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बहनोई-साली को ठोकर मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिती बन गई।

मौके से फरार हुआ चालक

वही ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान अहियापुर के मिठ्ठनसराय निवासी बिपिन कुमार की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी के रूप मे हुई है। वर्तमान मे वह थाना क्षेत्र के कोल्हुआ मे किराये के मकान मे रह रहे थे। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। बताया गया की छात्रा अपने जीजा के साथ कोल्हुआ से चामुंडा स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अहियापुर मे पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना मे साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वही, उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले मे पुलिस का कहना है की घटना की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक पर लगे नंबर के आधार पर उसके मालिक के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। ताकि, चालक को पकड़ा जा सके। फिल्हाल, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.