देशभर में जैसे जैसे कोरोना वायरस के मरी’जों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वैसे वैसे पुलिस की स’ख्ती भी बढ़ती जा रही है। लाख मना करने के बाद भी लोग जगह जगह भीड़ जमा कर ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को भीड़ हटाने के दौरान पुलिस पर ह’मला भी कर दिया गया। यूपी के सहारनपुर में तो नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने ला’ठी-डं’डों से हम’ला कर प’कड़े गए लोगों को छुड़’वा लिया। इस दौ’रान दो सिपाही भी चो’टिल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 26 लोगों के खि’लाफ एफआईआर द’र्ज हुई है।
बिहार के मुंगेर और कटिहार में पुलिस पर हम’ला
मुंगेर में जहां कोरोना के संदिग्ध लोगों का सैंपल लेने पहुंची टीम पर ह’मला किया गया, वहीं कटिहार में पुलिस के गश्ती वाहन पर ग्रामीणों ने ह’मला किया। मुंगेर में कोरोना के सं’दिग्ध लोगों का ब्ल’ड सैंपल लेने शहर के हजरतगंज बाड़ा पहुंची क्विक रेस्पांस टीम को असामाजिक तत्वों ने रोक दिया। सूचना मिलते ही कासिम बाजार पुलिस घट”नास्थल पर पहुंची तो ऐसे तत्वों ने पुलिस और एंबुलेंस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कासिम बाजार थाना पुलिस का गश्ती वाहन क्ष’तिग्र’स्त हो गया। लेकिन मा’मले को पुलिस के सहयोग से नियंत्रित कर लिया गया।
कटिहार के समेली में नूनीहाजी टोला गांव में पुलिस गश्ती वाहन पर ग्रामीणों ने ह’मला बोल दिया। ग्राम रक्षा दल के सदस्य गुड्डू यादव के भाई संजीत कुमार दूध लेकर अपने घर से जा रहा था। रास्ते में हाजी टोला के कुछ लोगों ने संजीत कुमार को घेर लिया। इसी बीच पुलिस गाड़ी वहां से गुजर रही थी। लोगों को जमा देख गश्ती वाहन रुका और लोगों को थाना आने कहा गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। एसआई अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के लॉकडाउन नहीं करने पर समझाने के बाद ईंट ,पत्थर व ला’ठी डंडा द्वारा हम’ला किया गया। ओपी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस द’र्ज कर का’र्रवाई की जायेगी।

मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने किया प’थराव
लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों की भीड़ को वापस घर भेजने के दौरान हुई कहासुनी के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में एक दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है ।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में करहेड़ा मार्ग पर मोरना चौकी प्रभारी लेखराज पुलिस टीम के साथ पुहंचे तो वहां भीड़ जमा थी। इस पर उन्होंने लोगों को घर जाने को कहा, इसी दौरान कु युवकों से उनकी नोकझोंक हो गई। टीम ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने ला’ठी-डंडों तथा लोहे की रॉड आदि से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक लेखराज सिंह कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। घाय’लों को भोपा के सरकारी अस्पताल ले जाया, जहां से उन’की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मस्जिद में भीड़ ने पुलिस पर किया ह’मला
बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों ने पुलिस पर ह’मला कर दिया। भीड़ ने ला’ठी-डं’डों से ह’मला कर प’कड़े गए लोगों को छुड़वा लिया। इस दौरान दो सिपाही भी चो’टिल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 26 लोगों के खि’लाफ एफआईआर द’र्ज कर गि’रफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रामपुर में लॉकडाउन का पालन करा रहे अफसरों पर पथराव
रामपुरर के टांडा में बुधवार की शाम उप जिलाधिकारी गौरव कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाली निरीक्षण दुर्गा सिंह नगर के मोहल्ला मियां वाली मस्जिद के पीछे लॉक डाउन का पालन कराने के लिए माइक से एनाउंस कर रहे थे। इतने में उन्होंने गली में कुछ युवाओं को बेवजह खड़े हुए देखा। उन्हें टोकते हुए घर के अंदर जाने को कहा। इतने में एक छत से लोगों ने अधिकारियों पर पथराव कर दिया। गनीमत रही कि छत से फेंके गए पत्थर किसी को लगे नहीं। पुलिस ने मौके से पथराव करने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ लिया। उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही। दूसरी ओर लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 13 लोगों से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।







Leave a Reply