BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

Breaking News: तब्लीगी जमात में मोतिहारी के 8 लोग हुए थे शरीक, सभी अस्पतालों में भर्ती…

मोतिहारी एक तरफ कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया कराह रही है. वहीं, भारत भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल लोगों ने देशवासियों की धड़कन बढ़ा दी है. तब्लीगी जमात में शामिल होने जिले से 8 लोग गए हुए थे. लेकिन सुकून की बात यह है कि सभी को दिल्ली में ही पुलिस ने अपने निगरानी में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है.

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने तब्लीगी मरकज में शामिल जिले के लोगों के संबंध में बताया कि जिले से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. जिसमें से दो लोग जमात में शामिल होने नहीं गए थे. उन दोनों ने अपने संबंधियों को भेज दिया था. उन्होंने बताया कि जिले से तब्लीगी जमात में शामिल होने गए सभी लोगों को दिल्ली में ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में कई दूसरे देशों के अलावा देश के कई प्रदेशों के लोगों ने भाग लिया था. जिसमें बिहार के कई जिलों के लोगों ने भी शिरकत किया था. जिले से भी 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने जमात में शामिल होने गए लोगों के परिवार से संपर्क साधा है और उनके बारे में जानकारी ली है. साथ ही डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने भी दिल्ली और पटना में फोन करके इनके बारे में जानकारियां ली है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.