Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला की डूबने से मौत:सुबह में घर से निकली थी, शव पानी में मिला उपलाता

मुजफ्फरपुर के हत्था ओपी क्षेत्र स्थित पटसारा गांव में रविवार को पोखर मे डूबने से एक महिला की मौत हो गई। वे शौच करने के लिए गई थी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का कहना है कि महिला सुबह शौच करने गई थी। इसी क्रम में पटसारा सेढा पोखर में पैर फिसलने के दौरान उसकी मौत हो गई। काफी देर होने पर जब परिजनों को चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान महिला का शव पोखर के पानी में उपलाता हुआ मिला।

घटना की जानकारी बंदरा अंचल प्रशासन तथा हत्था ओपी की पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची हत्था ओपी की पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

मौके पर मौजूद एएसआई नाशिर खान ने बताया कि महिला की डूबने से मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान पटसारा गांव के वार्ड संख्या 8 के मुन्नी देवी के रूप में की गई है।

स्थानीय वार्ड सदस्य एवं जिला पार्षद सदस्य ने बताया कि सुबह शाम गांव की कुछ महिलाएं इधर शौच के लिए आती है। वह सुबह घने कुहासा के बीच अकेली ही इधर आई थी। इससे काफी देर से घटनाक्रम की जानकारी लोगों को मिल सकी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.