Breaking News

शेखपुरा में नाबालिग का अपहरण:मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी, गांव के ही एक युवक सहित 4 को बनाया नामजद

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले खोजागाछी गांव से एक आठवी कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया। शुक्रवार को अगवा नाबालिग बालिका के अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालिका के अपहरण की प्राथमिकी उसकी मां ने दर्ज कराई है। जिसमे खोजा गाछी गांव के निवासी अनुज पासवान के पुत्र व युवक सचिन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में युवक सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता ने उल्लेख की है कि उसकी पुत्री को बहला -फुसला कर बुरी नियत से अपहरण किया गया है। मुकदमें में कहा गया है कि गत 10 जनवरी को ही उनकी पुत्री का बदमाशों द्वारा अपहरण किया गया। उसकी काफी खोजबीन सगे – संबंधियों के यहां भी किया गया। लेकिन उसका कोई अता पता नही चल पाया।

उम्मीद जताई गई है कि अगवा बालिका का अपहरण किए जाने के बाद अपहर्ता उसे अपने साथ राज्य से कहीं बाहर लेकर चला गया है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।साथ ही अगवा बालिका की बरामदगी हेतु छापामारी शुरू कर दी गई है। अपहर्ता के छुपे रहने के ठिकानों का सुराग पाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर अपहृत बालिका के परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।nullखबरें और भी हैं…

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.