Breaking News

नवादा में पुलिस जवान पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास:पुलिस ने खदेड़ कर बालू माफिया को पकड़ा; 3 गाड़ी जब्त, 1 गिरफ्तार

नवादा बालू का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसी को देखते हुए नवादा नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर बालू घाट के पास से तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति रामखेलावन यादव द्वारा जब पुलिस रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिस पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश किया गया। किसी तरह पुलिस ने अपनी जान बचाकर ट्रैक्टर से साइड हो गया। फिर पुलिस के जवान ने ट्रैक्टर चला रहे रामखेलावन यादव को खदेड़ कर ट्रैक्टर के साथ धर पकड़ लिया है।

वहीं, अवैध बालू खनन के मामले में रामखेलावन यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के देखरेख में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति से विशेष पूछताछ भी की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.