पटना के राजा बाजार स्थित साईं बाबा के मंदिर में गुरुवार को मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में साईं बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के पीछे-पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति मय दिखे। राजा बाजार के मनसा पूरण देवी साईं शिव मंदिर में आज प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सुबह से लोग लंबी लाइन लगाए खड़े दिखे।
साईं बाबा मंदिर के स्थापना के 12 साल पूरे होने के अवसर पर भव्य पूजा की गई। कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से इस पूजा का आयोजन छोटे स्तर पर हो रहा था। लेकिन कोरोना के घटते मामले को देखते हुए इस बार साईं बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों की भीड़ देखने को मिला।

2–3 लाख लोगों के लिए भंडारे का आयोजन
साईं बाबा मंदिर के पुजारी विकास ने बताया कि इस बार हजारों लाखों की संख्या में भक्त इस आयोजन में इकट्ठा हुए हैं। गुरुवार को साईं बाबा की शोभायात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसी को देखते हुए आज (शुक्रवार) को मंदिर द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें दो से तीन लाख लोगों के खाने का प्रबंध किया गया है।
यूपी-बिहार से आए बावर्ची
2 से 3 लाख लोगों के लिए खाना बनाने का प्रबंध मंदिर द्वारा किया गया है। इस खाने को बनाने के लिए बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया से बावर्ची आए हुए हैं। भंडारे का खाना बनाने के लिए कुल 40 लोगों की टीम जुटी हुई है। साथ ही 100 से 200 लोग इस पूरे काम के संचालन में लगे हुए हैं।



Comment here