Breaking News

बिहार में दामाद के प्राइवेट पार्ट में गिलास डाला:पहले सुसराल वालों ने बेहोश होने तक पी’टा, फिर की ब’र्बरता; हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में दामाद के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पहले ससुराल वालों ने उसको जमकर पीटा, जब वह बेहोश हो गया तो प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। यह बात उसे पता भी नहीं चली। जब लगातार पेट दर्द होने लगा तो वह डॉक्टर के पास गया। एक्स-रे में पता चला कि पेट में ग्लास है। फिर पूरा मामला सामने आया है। युवक की हालत गंभीर है।

पीड़ित पवन कुमार साह (35) का SKMCH में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी में हैं। पवन साहेबगंज के रामपुर असली गांव का रहने वाला है। डॉक्टर का कहना है कि ग्लास स्टील की है या शीशे की इसकी पड़ताल की जा रही है।

एक्स-रे में दिखा ग्लास।

एक्स-रे में दिखा ग्लास।

पीड़ित से डॉक्टरों को पूरी कहानी बताई

पवन ने डॉक्टर को बताया कि वह 15 दिन पहले अपने ससुराल पत्नी को लेने गया था। वहां पर उसके ससुराल के लोगों ने (साला और अन्य) उसके साथ मारपीट किया था। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। होश आने के बाद से ही वह प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस कर रहा था। गांव के डॉक्टर से उसने इलाज कराया। वह इंजेक्शन लगाते थे, तो दर्द आराम हो जाता था और फिर बढ़ जाता था।

जब दर्द कम नहीं हुआ तो वह अपनी 70 साल की मां के साथ इलाज के लिए SKMCH पहुंचा। हालांकि, मां ने ग्लास पवन के पेट में कैसे गया, इस पर कहा कि उन्हें नहीं पता ग्लास कैसे अंदर गया। पवन का पेट काफी फूला हुआ है।

वहीं, मामले में डॉक्टर डॉ. संतसेवी का कहना है कि इस तरह के केस मे कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। दर्द अधिक बढ़ने वह जब इलाज को SKMCH पहुंचा तो डॉक्टर एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे कराने पर पता चला कि पेट में ग्लास फंसा हुआ है।

बताया कि मरीज का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। ग्लास निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। परिजन के शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालत खराब होने पर पटना रेफर किया

शुक्रवार सुबह पवन की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। युवक ने कहा कि वह हैदराबाद में रहता था। वह एक पेट्रोप पंप पर काम करता था। 20 दिन पहले अपने घर लौटा था। करीब 15 दिन पहले पत्नी प्रियंका देवी को मायके से लाने गया, लेकिन ससुराल के लोगों ने मारपीट किया। इसमें वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह वापस आया था। बीते 15 दिनों से उसे दर्द होने लगी। ज्यादा दर्द होने पर वह मेडिकल पहुंचा था। इसके बाद अब उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.