Breaking News

पटना में बेली रोड पर हा’दसा, 2 की मौ’त:फ्लाईओवर पर पिकअप और स्कूल बस में टक्कर

पटना के बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना ZOO से सगुना मोड़ जाने वाली लेन में पिकअप वैन और स्कूल बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन के ड्राइवर और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा गया। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस (साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल) में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद बेली रोड पर एक लेन में यातायात बाधित हो गई।

हादसे के बाद बेली रोड पर एक लेन में यातायात बाधित हो गई।

शास्त्री नगर थाना प्रभारी रमाशंकर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। जिनकी पहचान की जा रही है।

हादसे के बाद की तस्वीर।

हादसे के बाद की तस्वीर।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन के पलटते ही ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में दोनों बुरी तरह फंस गए थे। किसी तरह लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। कुछ देर के बाद ही घटनास्थल पर ही खलासी ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.