भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड का छौंका लगाने के बाद अब पवन सिंह भोजपुरी में हरियाणवी तड़का लगवा रहे हैं। ये तड़का कोई और नहीं बल्कि हरियाणा की सुपरहिट डांसर सपना चौधरी लगा रही हैं। बुधवार को पवन सिंह का गाना ‘लहंगा लहक जाई’ रिलीज हुआ, इसमें सपना चौधरी ने ठुमके लगाए। पवन सिंह ने पिछले दिनों ही अपने आने वाले इस गाने का टीजर रिलीज किया था जिसका इंतजार दर्शक कर रहे थे, और आज ये गाना कर दिया गाय है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होने के महज 4 घंटे में इसे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले।
सपना चौधरी के साथ पहली बार दिखे पॉवर स्टार
पावर स्टार पवन सिंह ने पिछले दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर ‘पांचे के नाचे अइहा’ गाना रिलीज किया था, जो कि इंटरनेट पर अभी तक धूम मचा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी कि उनका एक नया गाना ‘लहंगा लहक जाई’ रिलीज होने वाला है। जिसमें उनके साथ हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स रह चुकी सपना चौधरी भी हैं।

पवन सिंह और सपना चौधरी का गाना ‘लहंगा लहक जाई’ 18 जनवरी को रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज तो दी ही है साथ ही भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के रिलीज होने के बाद यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पवन सिंह और सपना चौधरी के इस गाने को VYRL Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वहीं सपना चौधरी भी अपने ठुमकों से पवन सिंह के ऊपर बिजली बरसा रही है।
पवन सिंह से पहले खेसारी के साथ काम कर चुकी हैं सपना
हालांकि भोजपुरी में सपना चौधरी की एंट्री पवन सिंह से पहले खेसारी ने करवाई थी। खेसारी और सपना दोनों एक साथ कुछ महीने पहले एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। जिसका नाम ‘मटक मटक’ था। जिसे VATS Records के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था।



Leave a Reply