16 फरवरी को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मारे गए आठवीं के छात्र मामले में 11 महीने बाद एक नया मोड़ आया है। बीते 11 महीने से फरारी काट रहे आरोपी शिक्षक सुवेंदु ने बीते सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
अब तक न्याय नहीं मिला
वहीं, दूसरी ओर मारे गए छात्र कृष्ण प्रकाश के पिता चंद्र प्रकाश व उनके लिए संघर्ष कर रहे लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। साथ ही उन्होंने अब पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षक को रिमांड लेकर सख्ती से पूछताछ करे और बच्चे की मौत की वाजिब वजह ढूंढ निकाले। यह काम पुलिस को करना भी चाहिए और ताकि कृष्ण प्रकाश की आत्मा को शांति मिल सके। चंद्र प्रकाश ने बताया कि अभियुक्त द्वारा सरेंडर किए जाने की जानकारी उन्हें उनके वकील मंगलवार की शाम को दी है।
मारे गए छात्र के पिता चंद्र प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक हमें कोई न्याय नहीं मिला था। मामले को हर तरह से हर स्तर से उलझाया गया लेकिन अब कोर्ट से न्याय की उम्मीद जागी है। सरेंडर करने वाले शिक्षक को रिमांड लिया जाना चाहिए और फिर उससे पूछताछ कर कृष्ण की मौत की वजह तलाशना चाहिए। पुलिस ऐसा नहीं करती हैै यह स्पष्ट होगा वह किसी बड़ेे दवाब में बीते एक वर्ष से काम कर रही है।
धरने पर बैठने वाला था परिवार
इसकी वजह से एक आम आदमी को इस दुनिया में पुलिस की ओर न्याय मिलना असंभव लग रहा है। वहीं इस मामले में घटना के दिन से संघर्ष मारे गए छात्र के पिता के साथ कंधे कंधा मिला कर संघर्ष कर रहे माजसेवी रवि वर्णवाल ने कहा कि 48 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को पुलिस रिमांड पर नहीं लेती है तो 21 तारीख मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पीड़ित परिवार धरने पर बैठेगा।
न्याय के लिए हमें सड़क पर भी लेटना पड़ेगा तो हम लेट जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश पर जांच कमेटी बनाई गई थी। उस जांच कमेटी ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की सीबीएसई से संबंद्धता रद्द करने की संस्तुति की थी लेकिन वह अभी अब तक नहीं हो सका है। प्रशासन को यह कार्रवाई भी पूरी करनी चाहिए



Leave a Reply