रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि परिवार के 3 लोगों की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह परिवार के 5 लोग गुजरात से कोलकाता लौट रहे थे। चेनारी थाना इलाके में सबराबाद राजस्थानी होटल के पास GT रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को हॉस्पिटल भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है।

घायलों को कार से बाहर निकालते परिजन।
पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के चार लोग गुजरात के भुज से कोलकाता लौट रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए। मृतकों में पिता पंचगोपाल (65) और उनका बेटा बंकिम (46) शामिल है। जबकि घायलों में बंकिम की पत्नी पद्मावती (36) एवं बेटा जैस मेरी (18) साल शामिल हैं। वहीं कार का चालक भवीन 45 साल भी घायल हैं।

हादसे के बाद की तस्वीर।
परिजन अजय ने बताया कि परिवार ने गुजरात में नई गाड़ी खरीदी थी। उसी से कोलकाता लौट रहे थे। बताया कि सभी बंगाल के रहने वाले है। गुजरात के भुज में जाॅब करते थे। पिता पंचगोपाल बेट के पास घूमने गए थे। सभी लोग कोलकाता लौट रहे थे। अचानक हादसा हुआ।
नई कार से लौट रहे थे कोलकाता
चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है और तीन घायल है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताते हैं कि दुर्घटना ग्रस्त कार ट्रिबर है, जिसे ट्रक ने सामने टक्कर मार दी। मृतकों एवं घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। गाड़ी नंबर GJ`12FB 8864 के आधार पर पहचान की गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply