Breaking News

बदला लेने के लिए 5 साल के बच्चे की ह’त्या:बेगूसराय में पड़ोसी की छत पर फेंकी लाश

बेगूसराय में मां-बाप से बदला लेने के लिए एक 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बच्चे के शव को पड़ोसी के छत पर फेंक दिया गया। बच्चे के परिवार का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। इसे लेकर ही वो बदला लेने का प्लान बना रहे थे। बदला लेने के लिए उन्होंने 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी।

मामला डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का है। बच्चा मंगलवार की शाम से ही लापता था। पुलिस ने इस मामले में दो पड़ोसी को हिरासत में लिया है। बच्चे का शव पड़ोसी की ही छत पर पड़ा था।

5 साल के दिलजीत की फाइल फोटो।

5 साल के दिलजीत की फाइल फोटो।

बच्चे की पहचान डंडारी निवासी घनश्याम साह के बेटे दिलजीत कुमार के रूप में की गई है। दिलजीत अपने माता-पिता का इकलौता था। परिजनों के अनुसार, बच्चा मंगलवार की शाम से अपने घर से लापता था।

परिजनों ने काफी खोजबीन की पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि पड़ोसी नाबालिग ने बच्चे की हत्या की और बगल में राम लगन की छत पर शव फेंक दिया।

बुधवार की सुबह राम लगन ने छत पर शव देखा तो बच्चे के परिजनों को इसकी सूचना दी।

बच्चे की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

बच्चे की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग और उसके चाचा धनंजय को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या नाबालिग ने की है। इधर, डंडारी थानाअध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आपसी मनमुटाव के कारण नाबालिग द्वारा बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि घर का इकलौता वारिस था, जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.