Breaking News

नालंदा में अनियंत्रित होकर मिठाई दुकान में घुसी बस:अंदर सो रहे बुजुर्ग की हुई मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस

नालंदा में देर रात अनियंत्रित बस एक दुकान में घुस गई। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर सो रहे एक बुजुर्ग की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मामला हिलसा-दनियावां मुख्य मार्ग के करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डियावां चौक के पास की है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के कोरथुआ निवासी स्वर्गीय मंगरु राम के (70) वर्षीय पुत्र शिवजी राम के रूप में की गई है।

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा कि कोरथुआ निवासी शिवजी राम डियावां स्तिथ अपने बहन के रहकर काम करते मिठाई की दुकान में काम करते थे। रात में वह दुकान में ही सोने गए थे। बीती रात मंजिल से वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई और उसे क्षतिग्रस्त करते हुए मौके से फरार हो गया। दुकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग शिवजी राम की इस घटना में मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो दुकान में जैसे ही बस घुसी जोरदार आवाज हुई। जिससे आसपास के लोगों की नींद खुल गई। जब तक वे लोग घटनास्थल तक पहुंचते वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। वहीं दुकान के मलबे से बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।

करायपरसुराय थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में दुकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतक मिठाई दुकान में रहकर काम करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.