इस वर्ष 26 जनवरी को देश अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बिहार सरकार के 12 विभागों द्वारा गांधी मैदान, पटना में अलग अलग विषयों पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। नोडल पदाधिकारी सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।n
जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी तीव्र गति से चल रही है। झाँकियों के निर्माण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम की नियमित तौर पर समीक्षा की जा रही है।
कोविड 19 को लेकर सख्ती
झाँकी की तैयारी हेतु पंडाल का निर्माण गाँधी मैदान, पटना में किया जाएगा। झाँकी की संरचना की ऊँचाई अधिकतम 15 फीट रहेगी। झांकी प्रस्तुतीकरण में संलग्न कलाकारों की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी कलाकारों को कोविड-19 का टीकाकरण लिया जाना अनिवार्य होगा। झांकियों के प्रवेश के पूर्व एण्टी-सैबोटाज जाँच एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को किया जाएगा।
विभागों का नाम एवं झाँकी का विषय-वस्तु कुछ इस प्रकार है:
1. उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान- बिहार में उद्योग के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम 2. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग- मद्य निषेध 3. महिला एवं बाल विकास निगम- कामकाजी महिलाओं के लिए ‘‘पालनाघर’’ 4. पंचायती राज विभाग- सशक्त पंचायत, समृद्ध गॉव 5. जल संसाधन विभाग- गंगा जल आपूर्ति योजना 6. कृषि निदेशालय- कृषि यंत्र बैंक (कस्टम हायरिंग सेंटर) 7. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग- खेल रहा है बिहार, खिल रहा है बिहार 8. पर्यटन निदेशालय- ओढ़नी डैम, बांका 9. श्रम संसाधन विभाग- आर्थिक हल, युवाओं को बल 10. निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी का कार्यालय – ‘‘अग्नि से सुरक्षा, जान-माल की रक्षा’’ 11. जीविका- उद्यमिता से आत्मनिर्भरता (महिला उद्यमिता की बही बयार, आत्मनिर्भर हो रहा ग्रामीण परिवार) 12. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्- ‘‘अपनी तो पाठशाला-मस्ती की पाठशाला’’



Leave a Reply