Breaking News

एकतरफा प्यार में भाई ने की लड़की की ह’त्या:घर में घुस प्रेम के इजहार के साथ करने लगा रे’प, विरोध में लड़की का गला रेत कर भागा

छपरा में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह की है। आरोपी युवक लड़की का फुफेरा भाई है। आरोप है कि युवक ने लड़की के साथ रेप का भी प्रयास किया। असफल होने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। विरोध करने पर युवक ने लड़की की मां पर भी चाकू से हमला किया है। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

इधर, घटना के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। मृतिका 17 वर्ष की थी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अर्जुन, लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। इसको लेकर वह कई बार लड़की को टोका भी था। इसको लेकर हंगामा भी हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बुधवार की सुबह अर्जुन मौका देख लड़की के घर में घुस गया। लड़की के साथ प्रेम का इजहार कर उसके साथ रेप करने लगा। विरोध करने पर लड़की का गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इधर, शोर सुन बचाने पहुचीं लड़की की मां पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के मृतिका के घर के बार जुटी लोगों की भीड़।

घटना के मृतिका के घर के बार जुटी लोगों की भीड़।

लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने किया था प्रेम विवाह
आरोपी और लड़की के परिवार में पूर्व से विवाद था। स्थानीय लोगो के अनुसार, लड़की की बुआ और आरोपी के पिता ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भाग शादी रचा ली थी। इसके बाद दोनों कई वर्षों तक घर नहीं आए थे। इसी बात पर दोनों परिवार में विवाद चला आ रहा था। दंपती बच्चों के जन्म के बाद घर पर आए थे। हालांकि कुछ दिन बाद माहौल सामान्य हो गया था। प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों के चार बच्चे हैं, जिसमें से एक आरोपी अर्जुन है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी: ओपी प्रभारी

इधर, मढ़ौरा के गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि सलिमापुर में युवती को चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। युवती की मां घायल है, जिससे उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल आरोपी और उसके घर वाले फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.