नालन्दा में 3 दिन से लापता युवक का शव बुधवार को पंचाने नदी से बरामद किया गया है। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मऊ गांव का है। मृतक की पहचान स्व.संजय सिंह का (19) वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार एवं शलीग्राम सिंह के (16) वर्षीय पुत्र चन्द्रमणि कुमार के रूप में की गई।
घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि 3 दिन पूर्व गांव का ही एक युवक दोनों को बुलाकर अपने साथ नदी किनारे पम्प के पास ले गया था। उसके बाद से दोनों लापता था। परिजनों के द्वारा खोजबीन के उपरांत नहीं मिलने पर सोमवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। बावजूद पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था।
शव मिलने का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग नदी किनारे किसी से काम से गए उसके बाद उन्हें गांजे के पौधे से शव ढका हुआ दिखाई पड़ा। शव देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव को पंचाने नदी में लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई है इसका खुलासा नहीं हो सका है।
मौके पर परिजनों की चित्कार गूंज रही है तो वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ भी देखी जा रही है। वहीं शव मिलने की सूचना पर 2 थानों की पुलिस के साथ राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुँच मामलें की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जा रहा है।



Leave a Reply