Breaking News

शिक्षक की जगह छात्र कर रहे हैं गणना कार्य:भागलपुर में छात्रों का आरोप- पढ़ाई बंद करवाकर शिक्षक फॉर्म भरवा रहे हैं

भागलपुर में शिक्षक की जगह छात्र जातिगत गणना का कार्य कर रहे हैं। जहां विद्यालय में शिक्षक के जगह छात्र स्कूलों में जातिगत गणना का फॉर्म भर रहे हैं। यह मामला भागलपुर के मध्य विद्यालय हसनगंज का है। छात्र ने बताया कि दिलीप सर ने यह फॉर्म भरने को कहा था। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

स्कुली बच्चे से करा रहे हैं जनगणना का काम जनगणना के काम में लगे शिक्षक अपना काम छोड़ स्कूली बच्चों से जनगणना का कार्य कर रहे हैं। जो काम शिक्षक को दिया गया है उसे छात्रों से पूरा करवाया जा रहा है। यहां तक कि बच्चे को भी इसकी पूरी जानकारी दी गई है। फॉर्म भरने तक के तरीके को बताया गया है।

पढ़ाई की चिंता छोड़ भरवा रहे हैं फॉर्म

स्कूल में छात्रों के कक्षा के बाद जनगणना का कार्य करना है। लेकिन पढ़ाई बन्द कर शिक्षक छात्रों से फॉर्म भरवा रहे हैं। परिसर में छात्रों से किसी भी तरह का काम करवाने पर रोक है। लेकिन सरकारी शिक्षक सरकारी नियमों को दरकिनार कर जनगणना का काम छात्रों के भरोसे छोड़ दिया है।

पढ़ाई बंद कराकर भरा है फॉर्म

स्कुलों में पढ़ाई बन्द कराकर बच्चों से फॉर्म भरवाया जा रहा है। फॉर्म भर रहे बच्चे ने बताया कि आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हुई। दिलीप सर बोले फॉर्म भर देने। इस मामले को लेकर शिक्षा पदाधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.