एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में उमंग 2023 का रंगारंग आगाज गुरुवार 19 जनवरी से होगा। 25 जनवरी तक चलनेवाले इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट में पूरे राज्य के 36 इंजीनियरिंग कॉलेजों की टीम शामिल होगी। विभिन्न स्पोर्ट्स इवेंट में 1200 से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की संभावना है। पहले दिन उद्घाटन समारोह में डिपार्टमेंट अॉफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक वैभव चौधरी शामिल होंगे। वहीं, आखिरी दिन पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह शामिल होंगे।/
इसे लेकर निदेशालय को आमंत्रण भेजा गया है। एमआईटी के प्राचार्य डॉ सीबी महतो ने बताया कि उमंग की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सफल संचालन के लिए कॉलेज स्तर से कमेटियां बनाई गई हैं। क्रिकेट और फुटबॉल को छोड़कर बाकी खेलों में छात्राएं भी शामिल होंगी। छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल में और छात्र 3 छात्रावासों में रहेंगे।
8 खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, मेजबान को मिलेगी चुनौती
उमंग 2023 में 8 खेल शामिल किए गए हैं। पिछले आयोजन में एमआईटी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी थी। ऐसे में इस वर्ष मेजबान टीम को कड़ी चुनौती मिलेगी। खासकर एमआईटी कैंपस से अपने स्वतंत्र बिल्डिंग में गए जीईसी समस्तीपुर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टीटी, कैरम, चेस और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
एथलेटिक्स में जैवलिन, शॉटपुट, लांग जंप, ट्रिपल जंप, 100 मीटर और मैराथन होगा। मैराथन की दूरी 5 किमी होगी। हर इवेंट के लिए अलग-अलग कमेटी होगी। आयोजन में मैकेनिकल विभाग के प्रो अंकित कुमार, इलेक्ट्रिकल के प्रो. अंकित कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रो. रवि और सिविल ब्रांच के प्रो. राजीव कुमार अहम भूमिका निभाएंगे। इनके सहयोग के लिए स्टूडेंट्स और अन्य सहयोगियों की कमेटी है।



Leave a Reply