Breaking News

धूप निकलने से राहत:रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दो दिनों तक जारी रहेगी ठंड

लगातार दूसरे दिन निकली धूप के कारण मंगलवार को दोपहर में लाेगाें काे ठंड से राहत मिली। हालांकि, अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हाेने के बाद भी तापमान सामान्य से दाे डिग्री कम 20.2 डिग्री रहा। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान इतनी ही कमी के साथ सामान्य से 2.3 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से रात में ठंड बढ़ काफी गई। इससे पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 12 जनवरी काे 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।:

दिन के साथ ही रात का तापमान सामान्य से दाे डिग्री कम हाेने से देर सुबह तक अत्यधिक ठंड का असर रह रहा है। माैसम विभाग ने दाे दिनाें तक रात में ठंड अधिक पड़ने की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनाें में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई है। जिसके कारण देर सुबह तक लोग ठंड से ठिठुरते रहे।

तीन दिनों तक सुबह में छाएगा काेहरा
पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, अगले दाे से तीन दिनाें तक अत्यधिक ठंड रहने की संभावना है। सुबह में हल्का काेहरा छाने के बाद भी दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगा। दाे दिनाें तक रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले चार दिनाें में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.