Breaking News

औरंगाबाद में महिला और किशोरी झु’लसी:धान पकने के बाद बर्तन उतारते समय च’पेट में आई, बचाने गई किशोरी भी झुलसी

औरंगाबाद में धान उसनते समय एक किशोरी व एक महिला गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गयी। दरअसल यह घटना सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के मंगलवार रात की है। घायल महिला की पहचान उसी गांव निवासी रविन्द्र राम की 22 वर्षीय पत्नी आरती देवी व राजेन्द्र राम की 15 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना के बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला चूल्हा पर धान उसन रही थी। बर्तन में धान पूरी तरह से पक जाने पर महिला उसे उतारने गयी। लेकिन जैसे ही चूल्हे पर से बर्तन को उतारा तभी चूल्हे का आग भभका और धान के तेज भाप से महिला झुलसकर घायल हो गयी। जिसे देख बचाने गयी एक किशोरी भी उसी के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोनो के झुलसने के बाद चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के परिजन दौड़े और दोनो को चूल्हे के पास से अलग किया और आनन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन महिला का आधा शरीर झुलस जाने के कारण हालत चिंताजनक बताई है रही है। फिलहाल दोनो घायल औरंगाबाद सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।

वहीं इस सम्बंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया की झुलसने से एक महिला का आधा शरीर जल जल गया है जिसकी चमड़ी उखड़ गए है। जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। लेकिन महिला का लगातार इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वह चिकित्सकों की सुरक्षा में ही रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.