Breaking News

ट्रक चालक से मा’रपी’ट और लू’टपाट, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, 1.35 लाख रुपए लूटने का लगाया था आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर मे पार्किंग को लेकर ट्रक चालक व कार सवार के बीच हुए मारपीट और लूटपाट मामले में सीसीटीवी सामने आया है। इसमें कार और कुछ युवक दिख रहे हैं। ट्रक चालक ने फुटेज देखकर पुलिस के समक्ष सभी आरोपियों की पहचान की है। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चिह्नित किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी को दबोच लिया जाएगा।

बता दें की फुटेज में मारपीट या लूटपाट करते नहीं दिख रहा है। क्योंकि जहां पर कैमरा लगा था। वहां से अलग हटकर घटना हुई थी। लेकिन, कार और कुछ युवक आते जाते दिख रहे हैं। चालक ने पुलिस को बताया कि इन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। ट्रक ड्राइवर अहियापुर के मोहम्मद इस्लाम ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उसके साथ खलासी छपरा के मशरक का सोनू कुमार भी था। जो मारपीट में जख्मी है।

यह हुई थी घटना

बता दें कि सदर थाने के शेरपुर में ट्रक पार्क करने के लिए हॉर्न बजाना चालक को महंगा पड़ गया। कार सवारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर, अहले सुबह 3 बजे कार सवार आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचे। ट्रक के खलासी को जबरन बहार खींचकर निकाला। उसे कब्जे मे लेकर जमकर मारपीट की। ट्रक मे रखे करीब 1.35 लाख नकद रुपए लूट लिए। पुलिस की गाड़ी आता देख सभी फरार हो गया। घटना मे ट्रक चालक व खलासी दोनों घायल हो गया। चालक अहियापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का रहने वाला मो. इस्लाम है। जबकि, खलासी सारण के छपरा स्थित मतरक का रहने वाला सोनू कुमार है। घटना की सूचना पर सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की।

ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया

घायल सोनू ने बताया की वे लोग मेडिकल से बालू अनलोड कर के आये थे। ट्रक लगाने के दौरान एक कार सामने खड़ी थी। साइड हटने के लिए हॉर्न बजाया। इसपर वे लोग विवाद किये। हालांकि, लोगों के जुटने पर वे सभी चले गए। चालक भी अपने घर चला गया। सुबह मे मालिक को हिसाब देना था। करीब 1 सप्ताह का हिसाब 1.35 लाख रुपए थे। रुपए ट्रक में लेकर वह सो गया था। सुबह करीब 3 बजे आधा दर्जन युवक पहुंचे। गेट खोलने के लिए बोला। नही खोलने पर ट्रक के आगे का शीशा डंडे से मारकर तोड़ दिया। फिर, उसी से अंदर घुस आया। हथियार के बल पर कब्जे मे बाहर निकाला। फिर, मारपीट की। रुपए भी ले लिया। पुलिस की गाड़ी आता देख सभी फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.