मुजफ्फरपुर : गरीबों का शोषण एवं सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार रोक लगे, नहीं तो होगी आर पार की लड़ाई।
उक्त बातें सोमवार को मड़बन प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जिस कदर व्यवस्था पर हावी है, लगता है कि समाज के दबे कुचले व गरीब तबके के लोग अपने मौलिक अधिकार से वंचित हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर जगह दलाल व बिचौलिए अधिकारियों के संरक्षण में व्यवस्था पर हावी हो गए हैं। वहीं गरीब अपने अधिकार के लिए भटक रहे हैं उन्हें कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। श्री कुमार ने कहा कि स्थिति काफी भयावह है ऐसे में अब लोगों के समक्ष अपने अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष ही एक मात्र रास्ता बचा है।

उन्होंने लोगों का आवाह्न करते हुए कहा कि अब आप लड़ने को आगे आएं, आपका अगुवाई कर हर हालत में न्याय व अधिकार दिलाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के रौतनिया, कोदरिया, पकड़ी, शुभंकरपुर आदि गांव में लोगों को संबोधित करते हुए 17 जनवरी के जन् प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में मड़बन प्रखंड मुख्यालय पहुंचने का अपिल किया।

इस मौके पर श्री कुमार के अलावा टीम के अध्यक्ष मुखिया इंद्रमोहन झा, सामाजिक कार्यकर्ता जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद शमीम, विजय सहनी, विनोद शर्मा, डॉक्टर लाल बाबू महतो, अंकेश ओझा, विशुनी साह, टुन्ना सहनी, अशोक ठाकुर, योगेंद्र महतो, शक्ल दास, शंकर दास, विनय पासवान, हरीनंदन राम, कैलाश चौहान, मोतीलाल चौहान, प्रभु ठाकुर, रामधारी राय, प्रकाश चौहान, गणेश शाह, सुकेश्वर चौहान, भजन चौहान आदि ने लोगों को संबोधित करते हुए 17 जनवरी के जन प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।




Leave a Reply