मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर मे ट्रक चालक से बदमाशों ने 1.35 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। कार सवारो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर, अहले सुबह 3 बजे कार सवार आधा दर्जन बदमाश मौके पर पहुंचे। ट्रक के खलासी को जबरन बहार खींचकर निकाला। उसे कब्जे मे लेकर जमकर मारपीट की। ट्रक मे रखे करीब 1.35 लाख नकद रुपए लूट लिए। पुलिस की गाड़ी आता देख सभी फरार हो गया
घटना में ट्रक चालक व खलासी दोनों घायल हो गया। चालक अहियापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर का रहने वाला मो. इस्लाम है। जबकि, खलासी सारण के छपरा स्थित मतरक का रहने वाला सोनू कुमार है। घटना की सूचना पर सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की।

उन्होंने कहा की जांच मे पता चला है की दिन मे पार्किंग को लेकर कुछ युवकोंं से ट्रक चालक का विवाद हुआ था। लोगों के जुटने पर सभी चले गए थे। फिर, रात्रि करीब 3 बजे सभी ने हमला कर दिया। दो युवकों को चिह्नित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
1 सप्ताह का था हिसाब: बदमाशों ने पहले तोड़ा शीशा
घायल सोनू ने बताया की वे लोग मेडिकल से बालू अनलोड कर के आये थे। ट्रक लगाने के दौरान एक कार सामने खड़ी थी। साइड हटने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर वे लोग विवाद किए। चालक से मारपीट की। हालांकि, लोगों के जुटने पर वे सभी चले गए। चालक भी अपने घर चला गया। सुबह में मालिक को हिसाब देना था। करीब एक सप्ताह का हिसाब 1.35 लाख रुपए थे। रुपए ट्रक में लेकर वह सो गया था। सुबह करीब 3 बजे आधा दर्जन युवक पहुंचे। गेट खोलने के लिए बोला। नही खोलने पर ट्रक के आगे का शीशा-डंडे से मारकर तोड़ दिया। फिर,उसी से अंदर घुस आया। हथियार के बल पर कब्जे मे बाहर निकाला। फिर,मारपीट की। रुपए भी ले लिया। पुलिस की गाड़ी आता देख सभी फरार हो गए।



Leave a Reply