मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द रहेंगी। इसके अलावा, करीब 5 ट्रेने प्रभावित रहेंगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है की फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल स्टेशन पर 16 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाना है । इस कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/खुलने वाली निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है:
रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस – 17, 20, 22 एवं 24.01.23 को
2. गाड़ी सं. 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस – 15, 18, 20, 22 एवं 25.01.23 को
3. गाड़ी सं. 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल – 20.01.23 को
4. गाड़ी सं. 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल – 18.01.23 को
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
1.दिनांक 15, 17 एवं 24.01.2023 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-चंडीगढ़-सानेहवाल-लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी ।
2.दिनांक 22.01.2023 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-राजपुरा-धूरी जं.-लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी ।
3.दिनांक 18.01.2023 को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी सं. 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट-चंडीगढ़-सानेहवाल -लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी ।
4.दिनांक 24.01.2023 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धूरी जं.-राजपुरा के रास्ते चलायी जायेगी ।
*नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेन* – दिनांक 25.01.2023 को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली गाड़ी सं. 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अम्बाला मंडल में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।



Leave a Reply