दरभंगा का तारा मंडल शुरु कर दिया गया है, लेकिन अभी स्पेशल शो ही चलेगा। उम्मीद है कि एक महीने बाद सभी के लिए यह खुल जाएगा। 2डी और 3डी के माध्यम से यह दिखाया जाएगा । हालांकि आमलोगों को इसमें अभी आने पर रोक है। इससे जुड़े लोगो का कहना है की कुछ कम अधूरा रहने के कारण भीड़ को रोकने का निर्देश दिया गया है। एक महीने तक विभिन्न सरकारी स्कूल के बच्चों को शाे दिखाया जाएगा। इसकी सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाएंगे। इन स्कूली बच्चों को मुफ्त में दिखाने का प्रावधान किया गया है। शेष बचे काम को पूरा करने में विशेषज्ञ और मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि जल्द ही आमलोग भी इसका आनंद उठाएंगे।
चलाया गया स्पेशल शो
तारामंडल में स्पेशल शो शुक्रवार को चलाया गया। उद्घाटन के दूसरे दिन यह शो अधिकारी और मीडिया कर्मियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाया गया। करीब 45 मीनट के इस शो में लोगों को सौर मंडल में ग्रहों,नक्षत्रों की स्थिति एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी 2D एवं 3D के माध्यम से दी गई। डिजिटल दीर्घ वृताकार प्लेनेटोरियम ब्रह्मांड में स्थित अपने ग्लैक्सी के दर्शन का अनुभूति कराया। ऐसे नजारे को देख लोग काफी उत्साहित थे।लोगों ने उपरी तल पर बने पार्क में लगे विभिन्न प्रजातियों के पौधे को देखा,जो वनस्पति विज्ञान से जुड़े विषयों को दर्शा रहा था। वहीं डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर चले शो को जन संपर्क उप निदेशक नागेन्द्र कुमार गुप्ता, दरभंगा अभियंत्रण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष नारायण सहित कई पदाधिकारियों ने देखा।




Leave a Reply