अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जिसके सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सुचना स्थानीए लोगों ने सम्बंधित थाना को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची , जहां उसकी मौत हो गईं।यह घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के बिठौली के नजदीक के पास घटी। जहां अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैदल जा रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदय कुमार पिता दलेश्वर साहनी (22) बिठौली गांव के रूप में हुई। जो मजदूरी कर घर वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बाद में पुलिस ने इलाज के लिए अपनी सरकारी गाड़ी से सदर अस्पताल ले कर पहुंची, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बताया जा रहा है कि बिठौली के नजदीक इससे पहले भी कई बड़े हादसे हो चुकें हैं। लेकिन एनएच में जगह जगह कट नहीं होने के कारण भी इस तरीके के हादसे का शिकार लोग हो रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। इस विषय में मृतक के चाचा राजेंद्र साहनी ने बताया कि काम करके लौटने के क्रम में रोड क्रॉस कर रहे थे इसी बीच एक्सीडेंट हुआ है। बिठौली पेट्रोल पंप के पास घटना घटी है। पुलिस अब पता करने में लगी है कि कौन से गाडी से ढाका लगा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है ताकि गाडी का पता चल सके। ताकि आगे की करवाई की जा सके।
हाजीपुर में रोड एक्सीडेंट में 22 वर्षीय युवक की मौ’त:काम करके लौट रहा था



Comment here