कड़ाके की ठंड से मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतु भी बेहाल हैं। सरैया के बेरूआ में दाे दिनाें के अंदर एक दर्जन सांपों की माैत ठंड से हाे गई है। जबकि दाे दर्जन से ज्यादा सांप बिल से निकलकर भागते हुए लाेगाें काे नजर आए। मध्य विद्यालय बेरुआ के पास दाे दिन में 20 सांप निकले, जिसमें से 6 सांपों काे ग्रामीणों ने मृत देखा। उधर, बहिलवारा गांव में भी सांपों के मरने की सूचना मिली है।
बेरुआ गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिनों से लगातार मध्य विद्यालय के पुराने जर्जर भवन से सांप निकल रहे हैं और बाहर निकल कर मर जा रहे हैं। साहेबगंज के राजेपुर के सर्प मित्र बैजू कुशवाहा ने बताया कि तीन दिन पहले बिल से निकले 10 कोबरा सांप बेहोश पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना सभी काे पकड़ कर लाए और इन्हें ठंड से बचाने के लिए सुबह-शाम अलाव के पास डिब्बा में बंद कर रख रहे हैं, ताकि उसके गर्मी मिल सके। वहीं सकरा के सर्पमित्र गुलाम गाैस का कहना है कि सकरा इलाके में बिल के पास 10 दिन पहले बेहाेशी की हालत में दाे काेबरा सांप पड़े थे। दाेनाें बिल्कुल हिल नहीं पा रहे थे। लाेगाें काे जानकारी हुई ताे दाेनाें काे मार दिया।
11वें दिन और भी बढ़ गई शीतलहर, 7 साल बाद जिले का रात का पारा 5 से नीचे से पहुंचा
बर्फीली पछुआ हवा चलने के कारण पूरे उत्तर बिहार में 11वें दिन शीतलहर औैर भी विकट हाे गई। रात के तापमान में रिकॉर्ड 3.3 डिग्री की कमी आने से न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 1.8 डिग्री की कमी के साथ सामान्य से 9.7 डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। इससे पहले 12 जनवरी 2017 काे न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

दो दिन धूप निकलने से मिलेगी राहत
पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, अभी अत्यधिक ठंड व शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं है। दाे दिनों तक धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में दाे से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इसके बाद रविवार से एक बार फिर से दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक तेजी से कमी आएगी।




Leave a Reply