मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया गोलम्बर के विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में मिठनपुरा का मोहम्मद आमिर गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज बैरिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन, वह बोलने की स्थिति में नहीं था। वहीं अब तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि विवादित जमीन पर करीब 40 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिससे पूरा इलाका दहल उठा था। पुलिस ने मौके से 7.65 बोर के 15 खोखे जब्त किए थे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष फरार हो गए थे। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
धारा 144 के बावजूद किया निर्माण कार्य
टाउन डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि ये एक विवादित जमीन है। जिसपर धारा 107 और 144 लगी हुई है। शनिवार को सीओ के पास दोनों पक्ष को बुलाया गया था। लेकिन, इससे पहले ही एक पक्ष ने कोहरे का लाभ उठाकर विवादित जमीन पर बाउंड्री कर दिया। यह देखकर दूसरा पक्ष भड़क उठा। दोनों पक्ष से सैंकड़ों लोग आमने सामने हो गए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। आसपास के लोग घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर अंदर दुबक गए। यह पुलिस के लिए खुली चुनौती है कि रोक के बावजूद इसपर निर्माण कार्य किया गया। कहा जा रहा है कि इस घटना में भूमाफियाओं की भी संलिप्त सामने आई है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
बाउंड्री तोड़ते वीडियो वायरल




Leave a Reply