Breaking News

भागलपुर आने-जानेवाली ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक:बिक्रमशिला 10 तो फरक्का 4:30 घंटे चल रही लेट; 15 तक नहीं कम होगी ठंड

ठंड का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। भागलपुर पहुंचनेवाली कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। दिल्ली से भागलपुर आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 10 घण्टे लेट चल रही है। भागलपुर से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 4 घण्टे 30 मिनट लेट से पहुंची। वहीं बह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से 25 मिनट लेट से पहुंची। शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। सड़कों पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं। हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ गई है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। तेज हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार को देर से धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन हवा ने ठंड बढ़ा दी है। कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ है।

15 तक नहीं कम होगा ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 जनवरी तक ठंड में कमी नहीं आएगी। पहाड़ी इलाके में हुए बर्फबारी के कारण हवा में नमी आ गई है। इसलिए ठंड में बढ़ोतरी हो रही है।सड़कों पर गाड़ियां कम चल रही हैं। गाड़ियां बत्ती जला कर चल रही हैं। धुंध के कारण लाइट भी कोई खास काम नहीं कर रहा है।

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। कनकनी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ें पहन कर निकल रहे हैं। पूरा शहर धुंध में लिपट गया है। बीमार लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.