गिद्धौर थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में पिता की डांट फटकार से नाराज एक 21 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, युवक की मौत के बाद क्यूल-जसीडीह रेलखंड गिद्धौर स्टेशन पर घंटों दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। युवक के पिता ने उसे घरेलू विवाद में डांटा था। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह रेल पुलिस के पदाधिकारियों ने परिजनों को दी
मृतक की पहचान गुगुलडीह गांव निवासी बेचन मांझी के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बुधवार की रात 9 बजे के करीब घरेलू विवाद को लेकर बेचन ने अभिषेक को डांटा था। इससे नाराज होकर अभिषेक देर रात ही घर से भाग गया और घर से 4 किलोमीटर दूर स्थित क्यूल -जसीडीह रेलखंड के चोरा रेलवे हॉल्ट पोल संख्या 383/ 21 के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। वहीं, पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसके पिता द्वारा डांट फटकार की गई थी। इससे अभिषेक नाराज था। इसके शव को सुबह चोरा रेलवे हाल्ट के पास से बरामद किया गया।
गिद्धौर थानाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा युवक के साथ घरेलू विवाद को लेकर डांट फटकार लगाई गई थी। इसके बाद वह गायब था। गुरुवार की सुबह उसका सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया। वहीं, शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply