Breaking News

मुजफ्फरपुर में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद:बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश, सख्ती से पालन

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसका जन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए मुजफ्फरपुर DM प्रणव कुमार ने सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

उक्त आदेश आज से यानी सोमवार से 14 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद मौसम का आकलन करने के पश्चात अगला आदेश जारी किया जाएगा। DM ने आदेश में कहा की सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेगी।

DM ने इससे सभी SDO, SDPO, DSP, BDO और थानेदार को अवगत कराते हुए इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। यानी अगर कोई चोरी छिपे इस आदेश की अवहेलना कर शैक्षणिक गतिविधि जारी रखेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मुजफ्फरपुर में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। दिन में धूप नहीं होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी कारण और बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है। बताते चले कि जिले मे लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। इसको लेकर स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.