Breaking News

रोहतास में दवा विक्रेता की दुकान पर छापेमारी:नशीली दवा बेचने की मिली थी शिकायत, दवा दुकानदारों में हड़कंप

रोहतास जिला मुख्यालय का मेडिकल हब माने जाने वाले रौजा रोड में ड्रग डिपार्टमेंट द्वारा छापेमारी की गई। नशीली दवाओं के बिक्री एवं आपूर्ति की शिकायत पर बुधवार को रौजा रोड के पस स्थित लक्की मेडिकल एजेंसी के दुकान में छापेमारी की गई। छापेमारी से रौजा रोड में हड़कंप की स्थिति रही।

ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र राम ने बताया कि रौजा रोड के कुछ दुकानों से नशीली दवा के आपूर्ति एवं बिक्री की सूचना था। नगर थाना एवं ड्रग डिपार्टमेंट की टीम के द्वारा इस क्रम में लक्की मेडिकल एजेंसी में छापेमारी की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी में नशीली दवाए्र नहीं मिली, लेकिन दुकान में कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। इस संबंध में दुकानदार से शो-कॉज किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

नशीली दवाओं की होती रही है बिक्री

रौजा रोड के कुछ दुकानों से नशीली दवाओं की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। सदर अस्पताल परिसर के कुछ कोनों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता रहा है। कई जेसे दवाओं एवं इंजेक्शन के खाली पड़े सैंपल यहां देखेगए हैं। जिसकी शिकायत के बाद ड्रग डिपार्टमेंट सक्रिय हुआ है, लेकिन बड़ा सवाल है कि नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक पूरी तरह विभाग रोक पाएगा या नहीं?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.