Breaking News

गया कोर्ट से फरार दो आरोपी ने किया सरेंडर:दोषी करार दिया गया था, कोर्ट से ही दोनों फरार हो गए थे

गया कोर्ट परिसर से फरार दो हत्या के आरोपी एक दिन बाद बुधवार को आखिकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी सजा की भनक पर मंगलवार को एडीजे -2 से फरार हो गए थे। लगातार पुलिस की दबिश के बाद गया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

मंगलवार की शाम से ही गया पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और जब इसके बाद दोनों आरोपियों ने बुधवार को वह कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि वर्ष 2015 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हुई थी।

इसमें बेलहंडी के रहने वाले यह दोनों आरोपी बनाए गए थे। इसके बाद से इस मामले का कोर्ट में विचारण चल रहा था। इस बीच मंगलवार को एडीजे 2 की अदालत द्वारा हत्या के दोनों आरोपितों को दोषी करार दिए जाने के साथ ही कस्टडी में लिए जाने से पहले ही दोनों फरार हो गए.

दोषी करार होते ही कोर्ट से हो गए थे फरार

इस संबंध में गया सिविल कोर्ट एबीपी कमल किशोर पंडित ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वशीकरण होते ही हत्या के दो आरोपी फरार हो गए थे। अब 1 दिन बाद दोनों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों आरोपित मुफस्सिल थाना अंतर्गत के रहने वाले हैं। अब कोर्ट के दिशा निर्देश निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.