Breaking News

गांधी सेतु पर हुई लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:वैशाली पुलिस ने दबोचा, लूट की लैपटॉप बाइक के साथ हथियार भी बरामद

वैशाली के गंगाब्रिज थाने के पुलिस ने महात्मा गांधी सेतु पर बीते 1 जनवरी को हुई लूट कांड मामले का खुलासा कर दिया। साथ ही पुलिस ने अपराधी के पास से एक लूट की लैपटॉप और चोरी की बाइक के साथ एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस पुलिस ने अपराधी के पास से बरामद की है। पुलिस ने लूट कांड मामले का उद्भेदन कर राहत की सांस ले ली है।

बताया गया है कि गंगाब्रिज थाने के सादुल्लापुर अंतर्गत अरुण कुमार का पुत्र सूरज कुमार बाइक सवार होकर पटना जा रहा था जिससे अपराधियों के द्वारा महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 22 के पास लैपटॉप मोबाइल एवं अन्य कागजात लूट लिए गए थे। जिसका हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लूट की घटना को लेकर हाजीपुर गंगा ब्रिज थाने के पुलिस अधिकारी को चुनौती बन गई थी।

कोई घटना को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गंगाब्रिज थाने के चक मोहम्मद चिश्ती गांव के रहने वाले रविंद्र राय का पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं करीब पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर सूरज कुमार का लैपटॉप साथी एक चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में गंगा में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बीते 1 जनवरी को महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 22 के पास बाइक सवार एक युवक की कागजात लैपटॉप बैग छीन लिया गए थे। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई एवं पूछताछ में पता चला कि लूट की घटना को अंजाम दीपक कुमार के द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.