Breaking News

नालंदा के नेचर सफारी में तेजप्रताप यादव:राजगीर में बाघ और शेर के सामने थे तेजप्रताप, धनुष से तीर भी छोड़ा और जीपलाइन से डरे भी

लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वह कहीं भी जाते हैं तो अपना वीडियो बनाना नहीं भूलते। साथ ही वह अपने यूट्यूब के चैनल एल आर वलॉग पर इसे शेयर भी करते हैं।

तेज प्रताप यादव रविवार को राजगीर की यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने राजगीर के तमाम रमणीय स्थल को देखा और उसके बारे में बताया। तेज प्रताप यादव ने स्काई ग्लास पर सैर किया, तीर भी चलाना सीखे और बाघ से मुलाकात भी की साथ ही राजगीर में जरासन्ध के अखाड़े हो देखा और योगा भी किया।

तेज प्रताप यादव जब भी अपना वीडियो बनाते हैं तो उसमें खुद एंकर करते हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल एलआर ब्लॉक पर इसे शेयर करते हैं। रविवार को जब तेज प्रताप यादव राजगीर यात्रा पर गए तो उन्होंने सबसे पहले जरासंध का अखाड़ा को दिखाया और उन्होंने बताया कि यहां भीम और जरासंध की 28 दिनों तक लड़ाई होती रही थी। बीच-बीच में राजगीर की खूबसूरती भी दिखाते रहे। जब तेज प्रताप यादव ग्लास ब्रिज पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि सबको इस पर डर लगता है।

जिपलाइन के दौरान लगा डर

लेकिन, यह कई बार यहां आ चुके हैं इसलिए इन्हें डर नहीं लगता। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ पर जाने के लिए रोप वे भी बनाया गया है। यह सेल्फी प्वाइंट भी है। इसके साथ ही उन्होंने राजगीर में झूला पुल भी दिखाया जो सस्पेंशन ब्रिज दिखाया जाता है। तेज प्रताप यादव लगातार टहलते टहलते थक जाते हैं। उसके बाद वह रुक जाते हैं। अब जीपलाइन पर जाने के लिए तैयार होते हैं। इस दौरान तेज प्रताप यादव अपना खुद का कैमरा भी करते हैं। जिपलाइन पर जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि पहले तो डर लगा लेकिन, कर लिए।

बैट्री वैन चलाते दिखे तेज प्रताप

750 एकड़ में फैले राजगीर सफारी नेचर को तेज प्रताप यादव काफी बारीक तरीके से घूम रहे थे। तेज प्रताप यादव इसके बाद हवा में साइकिल भी चलाई। फायरिंग रेंज पर जाकर उन्होंने अपने निशाने को चेक किया और धनुष से तीर भी छोड़ा, वहां एक बच्चे को उन्होंने धनुष चलाना सिखाया। तेज प्रताप यादव इस दौरान खुद से बैटरी वाली गाड़ी चलाते नजर आए। चुकी तेज प्रताप यादव वन पर्यावरण मंत्री हैं तो बीच-बीच में समीक्षा भी करते रहे है। जाकर तमाम सीसीटीवी कैमरा को चेक भी करते रहे।

तेज प्रताप यादव इसके के बाद सफारी नेचर के अंदर चले गए जहां जानवर खुले में रहते हैं और लोग बंद गाड़ी में होते हैं। इसके साथ-साथ तेज प्रताप यादव तमाम चीजों की जानकारी लेते रहे। सफारी के अंदर गाइड से तमाम बातें जानते रहे। गाइड ने बताया कि सफारी में दो टाइगर हैं उन्हें अल्टरनेट डे छोड़ा जाता है ताकि वह आपस में लड़ाई ना करें। वह वक्त आ गया जब तेज प्रताप यादव टाइगर के सामने थे, फिर बाघ से भी रूबरू हुए। तेज प्रताप यादव ने इस पूरे यात्रा को अपने कैमरे में कैद किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.